प्यारी खुसबू !!
जानती हूँ आज तुम्हारे पास मेरे इन शब्दों के लिए वक़्त नहीं है.... कोई गिला सिकवा भी नहीं कर रहे हम.... इन्फक्ट! हम आज बहुत बहुत खुश हैं... आज मेरी एक बहुत प्यारी सी दोस्त जिसने ज़िन्दगी के बहुत ही विसम वक़्त में हमेशा मेरा साथ दिया है... अपनी नयी दुनिया की एक खुबसूरत शुरुवात करने जा रही है.... हम तुम्हे बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं.... ऐसे तो ये बात हम ज्यादा सबको कहते नहीं हैं...पर फिर भी तुम सुन लो
"लड़की!! तुम सच्ची में एकदम जादूगर हो ... एकदम मेरी आवाज़ सुनकर बता सकती हो की कैसे मूड में है हम... और दूर बेठे भी हमारी ज़िन्दगी को १०० पॉवर वाट वाले बल्ब से रोशन करना जानती हो" सो उसके लिए बहुत सारा शुक्रिया.....
हमे पता है की तुम हमसे थोडा नाराज़ हो... वैसे तुम्हारा गुस्सा बिलकुल जायज़ है... हम बिलकुल नहीं रोकने वाले अगर तुम हमपे चिल्लाइ तो.... सॉरी!!! गलती.... ना तुम्हारी शादी पर ना आने का जो गुनाह हमने किया है... उसके लिए आपकी हर सजा सर माथे पे.... वैसे जो हमने तुमसे प्रोमिस किया है... वो बेशक हम निभाएंगे.... देख लेना....
अब और क्या कहें.... तुम हमेशा हमेशा बहुत खुश रहो इसकी हमने हमेशा अपने इश्वर से प्रार्थना की है... आगे भी करेंगे... तेरा आने वाला जीवन बहुत सुखमय हो इसकी मंगल कामना करते हैं.... तुम और जीजाजी अपने पुरे परिवार के साथ एक बहुत ही खुशहाल जीवन की शुरुवात करो, इसकी भगवान् जी के पास अर्जी भी दे दी है...
बहुत मुस्कुराओ.... सारी खुशियाँ पाओ.... भूले से भी तुम बस हमे ना भुलाना .... लव यू!!!!
Wish you a very Happy married Life in advance!!!
Miss You!!!
Sorry!!!
तुम्हारी नैना .

No comments:
Post a Comment